Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:ठंड को दरकिनार कर नमो नमो मोर्चा ने सरयू नदी की स्वच्छता का चलाया अभियान

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। ठिठुरन व ठंड को दरकिनार करते हुए नमो नमो मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने नए वर्ष की शुरुआत सरयू नदी की स्वच्छता से किया। 


करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के मां सरयू नदी के तट पर नमो नमो मोर्चा भारत ने स्वच्छता अभियान चलाया।  


प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखें और नदी में पन्नी, कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। 


जल ही जीवन है इस बात का हर व्यक्ति को एहसास होना चाहिए। इस अभियान के मौके पर दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब प्रभारी, सन्तोष निषाद, राम अनुज मिश्रा, कमलनयन मिश्र, राजकुमार पाठक, सोनू कुमार, बृजभूषण शुक्ला, शिव भगवान तिवारी, ज्ञानेश्वर मिश्रा, राहुल तिवारी, मनोज कश्यप, शिवराज मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी  उपस्थित थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे