सपा व भाजपा में कांटे की टक्कर रुदौली विधानसभा पर चुनाव हुआ त्रिकोणीय
वासुदेव यादव
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के पांचवें चरण में अयोध्या जनपद में लगभग 60% मतदान हुआ।
सुबह से ही मतदान शांतिपूर्वक देर शाम तक संपन्न हुआ। एक दो जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी और एक जगह मारपीट की सूचनाएं प्राप्त हुई।
हालांकि जनपद के जिला अधिकारी नीतीश कुमार और कप्तान शैलेश पांडेय पूरे जनपद के पांचों विधानसभाओं में भ्रमण शील रहे।
जिसके चलते चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। हर बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। जगह-जगह कतार वद्ध होकर युवाओं बुजुर्गों माताओं बहनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
खासकर अयोध्या में प्रातकाल साधु संतों की टोलियां लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने को तत्पर दिखे।
अयोध्या कटरा के बूथ पर हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास बाबा राजू दास महंत कल्याण दास जगद्गुरु श्री धराचार्य जी महंत रमेश दास सहित अन्य मतदान किए।
इस दौरान उन्होंने हमारे जिला संवाददाता वासुदेव यादव से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमने अयोध्या के विकास उन्नति तरक्की व राष्ट्रहित के नाम पर मतदान किया है।
बताते चलें कि अयोध्या जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख और कुल 5 विधानसभा हैं। कुल प्रत्याशियों की संख्या 46 है।
लेकिन अगर बात करें तो अयोध्या जनपद जो मुख्य मुकाबला है समाजवादी पार्टी और भाजपा में है। रुदौली एक ऐसा विधानसभा है।
जहां पर त्रिकोणीय लड़ाई है। यहां पर सपा बसपा व भाजपा तीनों ही बहुत अच्छे ढंग से चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा अन्य सीटों पर कांग्रेस बसपा व आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
जनपद के डीएम नीतीश कुमार और कप्तान शैलेस पांडेय चुनाव सकुशल संपन्न होने पर सभी अधीनस्थ कर्मचारियों व अन्य के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए हर्ष जताएं है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ