![]() |
शान्ति एवं सद्भावना बैठक में समाज के प्रबुद्ध वर्गों ने लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प
वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़ के मान्धाता थाने परिसर में आयोजित शांति एवं सद्भावना बैठक के उपरांत पर्यावरण सेना द्वारा सद्भावना वृक्ष के रूप में कंजी का पौधा लगाकर लोगों को सद्भावना बनाए रखने हेतु संकल्पित किया।
प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी सदर सौम्य मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया के तथ्यों को बिना सच्चाई जाने किसी को शेयर न करें।
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे हमारा सामाजिक ताना बाना बिगड़े।सभी धर्म गुरु और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया किया कि समाज में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सामाजिक मूल्यों को मजबूत करते हुए हमें आपस में सौहार्द बनाए रखना होगा।किसी भी प्रकार की अफवाह न तो फैलाएं और न ही फैलने दें।
उन्होंने सभी से पर्यावरण सद्भावना बनाए रखने के लिए पेड़ लगाकर वृक्षों को बचाने हेतु अपील किया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव,अशोक सिंह,अरुण सिंह,रमेश प्रताप सिंह,नमन कुमार तिवारी,अमित मोदनवाल,अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ