Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया के पायरखास गांव में दुपट्टे से लटकता मिला विवाहिता का शव



दिनेश शुक्ला 

मनकापुर( गोंडा) ।थाना छपिया मसकनवा चौकी अन्तर्गत  पायरखास गांव में विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे से लटकता पाया गया। 


सूचना मिलने को प्रभारी निरीक्षक छपिया संदीप सिंह ,चौकी प्रभारी सुनील त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।


मृतका की पहचान प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह के रुप में हुई है। मृतका की सास सुमन ने बताया की बेटे दीपक की शादी दो साल पहले मखौड़ा निवासी इंद्रकुमार  की लड़की प्रियंका के साथ हुई थी।


सुमन ने कहा कि उसका बेटा रात में छत पर लेटा था और वह खुद और उनके पति घर के बाहर सो रहे थे मंगलवार की सुबह घरवालों को सुबह सो कर उठने पर घटना की जानकारी हुई तो थाने पर सूचना दी गई।  


प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने दूरभाष पर बताया कि  घटना की जांच की जा रही शव का पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार करा दिया गया है।अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे