Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रक्षक बने भक्षक:दरोगा ने नाबालिक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पास्को कोर्ट के आदेश पर दरोगा के खिलाफ हुआ दर्ज हुआ मुकदमा



गौरव तिवारी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां जनता की रक्षा करने वाली पुलिस ही जब बन जाये भक्षक,तो कैसे मिलेगा न्याय?


महेशगंज थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह का बड़ा कारनामा सामने आया है।वर्तमान समय में महेशगंज थाने में दरोगा महेंद्र सिंह तैनात है।



पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर देने के बाद भी पुलिस नहीं मुकदमा नही दर्ज किया था।पीड़िता के पिता ने दरोगा महेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगया था।


उसकी नाबालिग पुत्री को दरोगा ने थाने में जबरन कई दिन रख कर शराब पिलाकर दुष्कर्म किया था। 


आपको बता दे कि उल्टा पीड़िता को ही एक आरोपी  के तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी ने बहला-फुसलाकर नौकरी के बहाने पीड़िता की पुत्री को ही गैर जनपद में बेच दिया था।


पीड़िता के पिता ने न्याय न मिलने पर न्यायालय का सहारा लिया था।पीड़िता के पिता ने पास्को न्यायालय में 156/3 के तहत दिया प्रार्थना पत्र था।


पीड़िता की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता उमेश नारायण ओझा की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए महेशगंज थाना के थानाध्यक्ष को न्यायालय ने दरोगा महेंद्र सिंह और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था ।


 न्यायालय ने एक सप्ताह के भीतर मुकदमा दर्ज कर एफआईआर काफी कोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया था।


जिसके बाद महेशगंज थाने में तैनात नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दरोगा महेंद्र सिंह और पीड़िता को बेचने वाली आरोपी  के खिलाफ गंभीर धाराओं महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे