Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के धर्मगुरुओ ने कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत



अयोध्या

अयोध्या। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह का अयोध्या में धर्मगुरुओं ने स्वागत सम्मान किये।  


बताते चलें कि आज सुबह सांसद बृजभूषण सिंह  नया घाट पुल पर पहुंचे। यहां पर पहलवान हेमंतदास पहलवान मनी रामदास के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 


इसके उपरांत सांसद बृजभूषण लक्ष्मण किला मंदिर आए। महंत मैथिली रमण शरण महाराज के द्वारा उनका स्वागत किया गया। 


इसके उपरांत अयोध्या कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष पार्षद पहलवान घनश्यामदास ने भी उनका अशर्फी भवन चौराहा निकट स्वागत किए। 


तदुपरांत रंगमहल मंदिर के महंत रामशरण महाराज द्वारा भी उनका स्वागत सत्कार किया गया।  बता दें कि कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में कुश्ती पहलवानों का उत्थान हो रहा है। 


देश विदेश में पहलवान नाम रोशन कर रहे हैं। जिसके चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज ट्विटर के माध्यम से कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह का मनोबल ऊंचा किया और कहा है कि कुश्ती मजबूत हाथों में है जिसके चलते पहलवान अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 


मीडिया से मुखातिब होते हुए कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश उन्नति और तरक्की कर रहा है। 


हमारे देश के पहलवान विदेश में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और नाम रोशन कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि अयोध्या के लिए बहुत कुछ करना है। 


मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अयोध्या और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी के राज में जरूरतमंद का उत्थान हो रहा है। 


इस मौके पर सांसद के पीआरओ सोनू सिंह पहलवान हेमंतदास पहलवान मणिरामदास पहलवान राकेशदास महेंद्र त्रिपाठी बाबा उपेंद्रदास महंत इन्देवदेवदास महंत बलरामदास महंत रामनरेश दास महंत रामानुजाशरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे