वेदव्यास त्रिपाठी
खबर प्रतापगढ़ से है जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्र दत्त सेनानी की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ए पी एस एकेडमी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे।
धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास द्वारा वेद मंत्रों के मध्य पाठक से मां सरस्वती एवं स्वर्गीय चंद्र दत्त सेनानी की मूर्ति के समक्ष पूजन वैदिक रीति से संपन्न कराया गया।
उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंद्र दत्त सेनानी के मूर्ति का अनावरण किया।
कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, शिक्षक नेता उमेश चंद्र द्विवेदी एमएलसी, सुनील भराला राज्यमंत्री, रामकुमार सिंह भंते राज्यमंत्री, राष्ट्रीय कवि सुनील योगी, श्रीमती लीलावती सेनानी, कार्यक्रम के आयोजक शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, श्रीमती सिंधुजा सेनानी, प्रथमेश मिश्र सेनानी, प्रीति मिश्रा सेनानी, प्रांजलि, जनलक्ष्मी सेनानी एडवोकेट, संतोष दुबे, दिनेश शर्मा, विशाल नाथ तिवारी, श्वेता शुक्ला, धनंजय दुबे ,डी पी इंसान, पूनम इंसान सहित भारी संख्या में अनेक संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संजय शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर दास को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ