Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के रामलीला में दशरथ प्राण त्याग एवं भरत मनावन की लीला का सजीव मंचन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज की प्रसिद्ध श्रीराम लीला में भगवान श्रीराम के चित्रकूट निवास, दशरथ प्राण त्याग एवं भरत मनावन की लीला का मंचन रविवार को रामलीला के बड़े मैदान में किया गया। 


अब तक की रामलीला करनैलगंज नगर के गुड़ाही बाजार में स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित हो रही थी। रात्रि कालीन लीला का समापन होने के बाद रविवार से रामलीला मैदान में लीला का मंचन शुरू हुआ। 


भगवान श्री राम के चित्रकूट निवास के साथ-साथ अयोध्या में राजा दशरथ के विलाप व प्राण त्याग की लीला का सजीव चित्रण एवं मंचन किया गया। वहीं भरत को अयोध्या का राजा बनाए जाने के लिए उन्हें मनाने की लीला दिखाई गई। 


करनैलगंज के ही कलाकारों द्वारा लीला का मंचन होता है। लीला के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु लीला देखने के लिए आते हैं। रामलीला मैदान में लीला का मंचन दशहरे तक चलेगा।


 यह लीला राम 5 बजे से प्रारंभ होकर 7:30 बजे तक चलती है और नगर के रामलीला भवन से विमान के द्वारा मूर्तियों को रामलीला मैदान तक ले जाया जाता है। 


जिसके लिए पुलिस और प्रशासन की भारी सुरक्षा व्यवस्था होती है। रामलीला मंचन के दौरान पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, कन्हैया लाल वर्मा, आयुष सोनी, सोनू पुरवार, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, ओपी तिवारी, अंकित जयसवाल, संजय यज्ञसैनी, आशीष गिरि, महंत गिरजा शंकर गिरी एवं मंचन के कलाकार सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे