वेदव्यास त्रिपाठी
खबर प्रतापगढ़ से है जहां आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थो विशेषकर सिंघाडे़ का आटा, कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार के विक्रय पर रोकथाम हेतु जनपद में स्थित समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ यथा सिंघाड़ा का आटा कुट्टू का आटा, एव अन्य फलाहार पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में दिनांक 29.09.2022 एवं 30.09.2022 को खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर निम्नलिखित खाद्य पदार्थो के नमूने संग्रहित किए गये।
इनके भरे नमूने
1. कचेहरी रोड प्रतापगढ़ स्थित वी-मार्ट से खाद्य पदार्थ खजूर का एक नमूना एवं खाद्य पदार्थ साबूदाना का एक नमूना, कुल दो नमूने संग्रहित किये गये।
2. कुम्हिया पट्टी प्रतापगढ़ से फेरी दूध विक्रेता राधे श्याम यादव पुत्र रामकरन यादव से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।
3. नारंगपुर प्रतापगढ़ स्थित अमरेश कुमार चौरसिया पुत्र बद्री प्रसाद चौरसिया के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सिंघाड़ा आटा का एक नमूना संग्रहित कुछ गया।
4. राजा प्रताप बहादुर पार्क स्थित रूमा इण्टर प्राइजेज से खाद्य पदार्थ सिंघाड़ा का आटा का एक नमूना, कुट्टू के आटे का एक नमूना एवं घी का एक नमूना कुल तीन नमूने संग्रहित किये गये।
इस प्रकार कुल 07 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
खाद्य सचलदल में अंजनी कुमार मिश्र, ऋचा पाण्डेय, विवेक कुमार तिवारी, जनार्दन सिंह एवं बी0एस0 मंगलमूर्ति, संजय कुमार तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ