Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: मौजूदा सरकार ने किसानों के साथ किया छल:जगदीश

 


अयोध्या 21 सितंबर। कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई।


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा तथा संचालन अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत ने की।


इससे पूर्व लखनऊ से चलकर आए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश  का कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश  ने कहा मौजूदा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी आज कृषि उपयोग में आने वाले सामानों की कीमत में बढ़ोतरी कर रही डीजल यूरिया डीपी आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही जिससे किसान बहुत परेशान है और उसे अपने फसल की मूल्य का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष  जगदीश  ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राज में किसानों की आत्महत्या करने किधर दोगुनी हो गई है।


प्रदेश अध्यक्ष जगदीश  ने कहा राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का मकसद लोगों की संवेदनाएं को एक दूसरे से जोड़ना है। किसान कांग्रेस राहुल  की यात्रा को नैतिक समर्थन देने के लिए प्रत्येक जिले में किसी एक गांव में प्रतिदिन लगातार 10 दिनों तक 25 किलोमीटर की यात्रा निकालेगी। 


इस यात्रा के माध्यम से हम गांव के किसान बेरोजगार और मजदूरों से अपने को जोड़कर उनकी समस्याओं को जानने और उसके खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास करेंगे।


किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी ने कहा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था पर किसान द्वारा लिए जा रहे ट्यूबवेल कनेक्शन पर सरकार द्वारा मीटर लगाए जा रहे हैं।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने का आह्वान किया।


अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत ने कहा मौजूदा सरकार में किसानों की स्थिति बदहाल है।


अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राम चरित्र ने कहां फैजाबाद में किसान प्रकोष्ठ बहुत मजबूत है तथा हम मजबूती से भारत जोड़ो यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेत नारायण सिंह जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह सैनिक भूपेंद्र पांडे रामेंद्र त्रिपाठी सच्चिदानंद तिवारी अशोक दुबे रामकिशोर वर्मा अनंतराम सिंह जयपाल कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे