Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:नवरात्र पर विधायक मोना ने देवी पाण्डालों मे टेका मत्था, समग्र विकास की मजबूती को लेकर की मंगलकामना



आलोक शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज विधायक आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार की शाम नवरात्र पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पाण्डालों मे पहुंचकर मत्था टेका। 


विधायक मोना ने मां का दर्शन पूजन करते हुए पाण्डालों पर मौजूद श्रद्धालुओं को भी नवरात्र की शुभकामनाएं सौपी। पाण्डालों पर आयोजित कार्यक्रमों मे विधायक मोना ने कहा कि मां दुर्गा ने विभिन्न स्वरूपों में अत्याचार व अन्याय का दमन करते हुए न्याय की अवधारणा की मजबूती की प्रेरणा दी है। 


उन्होने कहा कि मां दुर्गा ने दया और शांति के लिए भी ममतामयी अवतार में हमें पालन पोषण के साथ जीविको निर्वहन की नैतिकता का शाश्वत संदेश दिया है। 


विधायक ने अझारा, बेलहा, मदनगढ़, नया पुरवा, धारूपुर, कटरा, पुरवारा, रामपुर बावली, रायपुर तियांई, रायपुर भगदरा, कौशिल्यापुर में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव मे शामिल होते हुए मां के समक्ष मत्था टेका। 


उन्होने रामपुर खास के समग्र विकास को शक्तिशाली बनाए रखने के लिए भी मां से प्रार्थना की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमित सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, भुवनेश्वर शुक्ल, ददन सिंह, सचीन्द्र शुक्ल, पप्पू तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, छोटे लाल सरोज, प्रियम मिश्र, आचार्य विन्देश्वरी पटेल, जयसिंह, गौरव केसरवानी, ललित तिवारी, सोनू तिवारी, गुडडू द्विवेदी, राजेश मिश्र आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे