लालगंज:नीट में नगर का नाम रोशन करने पर मेधावी का हुआ सम्मान | CRIME JUNCTION लालगंज:नीट में नगर का नाम रोशन करने पर मेधावी का हुआ सम्मान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:नीट में नगर का नाम रोशन करने पर मेधावी का हुआ सम्मान



वेदव्यास त्रिपाठी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के दूरसंचार कालोनी निवासी उत्कर्ष मौर्या को नीट यूजी परीक्षा 2022 में सफलता मिलने पर सम्मानित किया गया। 


मेधावी उत्कर्ष की सफलता पर स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी। उत्कर्ष की सफलता पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने उसके घर पहुंचकर शाल तथा माल्यार्पण कर नगर का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सफल मेधावी का मुंह मीठा कराया। 


चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि मेधावियों की इस प्रकार की निरंतर सफलताओं से लालगंज का नाम रोशन हो रहा है। 


कार्यक्रम के दौरान सफल मेधावी के पिता चंद्रभान मौर्या, दादा बाबूलाल मौर्या को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। 


इस मौके पर छोटे लाल सरोज, पप्पू सोनी, बृजेन्द्र शुक्ल मुन्ना, शास्त्री सौरभ, रामबाबू पाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे