Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज प्रसिद्ध रामलीला में भरत मिलाप का दृश्य देख भावविभोर हुए श्रद्धालु



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज की प्रसिद्ध रामलीला में शुक्रवार की रात्रि भरत मिलाप व लाग प्रदर्शन की लीला का मंचन हुआ।


जिसमें नगर के श्रीराम लीला भवन से लगभग सभी देवी देवताओं की मूर्तियां विमान द्वारा निकाली गई। सबसे पहले भगवान राम के विमान को निकाल कर बजरंग नगर मेहंदी आता ले जाया गया। 


जहां भगवान राम के वनवास से वापस आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उसके बाद सभी देवताओं के विमान के साथ भगवान राम का विमान को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। 


रात्रि करीब 11 बजे भगवान राम का विमान नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में पहुंचा। भगवान राम का जगह-जगह स्वागत किया गया और आरती पूजन के पश्चात 56 भोग का प्रसाद वितरण हुआ। 



वहीं कस्बा पुलिस चौकी के सामने भरत मिलाप लीला मंचन का मंच लगाया गया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। झांकियां निकाली गई, नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया एवं उसके साथ ही धार्मिक संगीत का आयोजन हुआ। 


देर रात्रि भगवान राम का विमान लीला स्थल पर लाया गया। जहां भाई भरत से भगवान राम का मिलन होता है और बेहद भावुकता के साथ गले मिलकर भगवान राम पुनः अयोध्या वापस होते हैं। 


लीला में भगवान राम के चरण पादुका को रखकर भरत के पूजा करते हुए दिखाया गया। जब भगवान राम, लक्ष्मण व भरत का मिलन होता है उस समय का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। 


इसके साथ साथ लीला मंचन में सभी प्रमुख देवी देवताओं के प्रतीकात्मक मनोहारी दृश्य को प्रस्तुत किया गया। लाग प्रदर्शन व लीला का मंचन देखने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं पुरुष दर्शक बाजार में मौजूद रहे। 


बारिश के बावजूद दर्शकों की भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 


वहीं मंच का संचालन रामलीला कमेटी के महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा ने किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे