Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में सेंध काट कर चोरों ने नगदी समेत जेवर पर किया हाथ साफ



गोण्डा। छपिया थाना क्षेत्र में चोरियों के रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के चारु गांव में दो  मजरों के दो घरों में अज्ञात चोरों ने दीवाल में सेंध काटकर नगदी समेत जेवरात चुरा ले गए। 


छपिया थाना क्षेत्र के चारु गांव के मजरा वर्मा पुरवा निवासी छविनाथ जायसवाल ने बताया की बीती रात घर के सारे लोग खाना खाकर सो गए थे। 


इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने घर में सेंध काटकर कमरे में रखा ₹10000 नगद, बर्तन, 2 जोड़ी पाजेब, झुमकी, करधन, विदिया व सोने की माला कीमत लगभग एक लाख उठा ले गए।


सुबह जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी वही ग्राम पंचायत चारु के दूसरे मजरे में रामप्रकाश कहार के यहां अज्ञात चोरों ने घर के पूरब कमरे में सेंध लगाकर करधन, मटर माला, झुमकी, पावजेब कीमत लगभग एक लाख उठा ले गए। 


पीड़ित राम प्रकाश ने बताया छपिया पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दे दिया गया है। 


प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे