Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:राज्यमंत्री ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने करनैलगंज के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। राज्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर गोंडा जा रहे थे। 


रास्ते में करनैलगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी में पहुंचकर उन्होंने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। 


शुक्रवार को दोपहर बाद खाद एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा करनैलगंज के नवीन गल्ला मंडी पहुंचे।


 जहां पर संचालित धान क्रय केंद्र का उन्होंने निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मिली खामियां पर विपणन निरीक्षक/केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। 


मंत्री ने कहा किसानों को धान की बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में धान बेचने आए किसान को वापस ना किया जाए और उसके धान की खरीद हर हाल में सुनिश्चित की जाए। 


यदि किसी धान क्रय केंद्र की शिकायत शासन स्तर तक पहुंची तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे