Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

 


रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नए परिसीमन के बाद नए लुक में आई करनैलगंज नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। 


उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची की गड़बड़ियों को सही कराने की मांग की है। भाजपा नगर निकाय नगर संयोजक आशीष गिरी, नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, मदन मोहन उर्फ अन्नू बाबा, भोले सिंह आदि ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि एक दर्जन वार्डों में विशेष वर्ग के लोगों का नाम बढ़ाने के साथ-साथ शादी करके अलग घर बसाने वाली महिलाओं व मृतक हो चुके लोगों के नाम को मतदाता सूची पर हटाया नहीं गया है। 


बल्कि बाहरी लोगों के नाम सूची में जो शामिल थे उन्हें भी छोड़ दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र में लगे बीएलओ के द्वारा यह मनमानी तरीके से कार्य किया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 16 में एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा नाम बढ़ाने के लिए दिए गए आवेदन को गायब कर दिया गया। 


मतदाता सूची में नाम उनका शामिल ही नहीं किया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने मामले में तहसीलदार करनैलगंज को जांच टीम बनाकर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे