Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कप्तानगंज:सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रिय कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया गया जागरूक



सुनील उपाध्याय 

 बस्ती। जिले के नेहरू युवा केंद्र के तरफ से चलाए जा रहे हैं सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रिय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।


नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी अरुण कुमार द्वारा कप्तानगंज विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में सेवा सशक्तिकरण के बारे में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।


कप्तानगंज के कम अपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहटा में बच्चों को जानकारी देते हुए एनवाईवी अरुण कुमार ने बच्चो को बताया कि आसपास वृद्धजनों का सेवा भाव के साथ की देखरेख करना एवं भटके हुए लोगों को उचित रास्ता बताना परोपकार की भावना रखते हैं।


 एक दूसरे का सहयोग करना एवं गरीब असहाय निराश्रित व्यक्तियों की मदद करना अपनी जीवनशैली में इन सभी बातों को शामिल करना यही सेवा सशक्तिकरण स्वैच्छिक सक्रियता का उद्देश्य है जिससे समाज में एक दूसरे की मदद करने का जज्बा लोगों के अंदर आए।


उन्होंने बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं संस्कारों के बारे में जानकारी देते हैं बताया कि सेवाभाव की भावना मन में रखते हुए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।


एनवाइबी अरुण कुमार द्वारा चलाए जा रहे सेवा सशक्तिकरण कार्यक्रम का परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों द्वारा सराहना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे