Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। जिले के समौडी गांव में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा मे भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। 


कथा व्यास स्वरूपानंद शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। 


उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।


रेलवे रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, 


तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। 


भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन और मनमोहक झांकी से उपस्थिति दर्शक  झूमने लगे। 


मुख्य यजमान केपी मिश्रा सहित अन्य लोगों ने व्यासपीठ की आरती उतारी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर चोरों तरफ जयकारे और फुलझडियां छूटने लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे