पंश्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या गोण्डा:नवाबगंज क्षेत्र में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने नगर के प्रति...
पंश्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
गोण्डा:नवाबगंज क्षेत्र में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यवसायी सरदार देवेन्द्र सिंह सचदेवा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।यह जानकारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने दी।
उपाध्यक्ष सिंह ने बताया कि तीन दशकों से अधिक उद्योग व्यापार मंडल नगर के अध्यक्ष पद पर निर्विवाद, कर्मठ एवं समर्पित भाव से उद्योग व्यापार मंडल का संचालन कर रहे सरदार देवेन्द्र सिंह सचदेवा को जिला कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
सचदेवा के मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक रमापति शास्त्री, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा गुप्ता, डॉ अकबाल अहमद सिद्दीकी, रघुबीर गुप्ता,अमरीश सर्राफ, दुर्गेश सर्राफ, मोहम्मद इसहाक रैनी एडवोकेट,हाजी मोहम्मद शमीम अंसारी एडवोकेट, सरदार मनदीप सिंह सचदेवा, सरदार प्रतिपाल सिंह सलूजा,सरदार गुरबक्श सिंह,डल्ले टेलर, सतपाल सिंह सचदेवा, सरदार अरविन्द पाल सिंह, महादेव सागर,प्रिंस,परांशू, पंकज भगत सहित तमाम गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों ने श्री सचदेवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
COMMENTS