दीपोत्सव कर मनाई उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती | CRIME JUNCTION दीपोत्सव कर मनाई उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दीपोत्सव कर मनाई उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती



उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारियों ने मनाया दीपोत्सव

व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों से गूंजा शहर

पलिया व्यापारी नेताओं ने उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दीपोत्सव के साथ स्वर्ण जयंती मनाई

 आनंद गुप्ता

पलियाकलां-खीरी।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के व्यापारी नेताओं ने दीपोत्सव कर स्वर्ण जयंती मनाई। 


इस दौरान व्यापारी नेताओं ने शहर के स्टेशन चौराहे पर दीप प्रज्वलित कर व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।


व्यापारियों के हित के लिए लगातार प्रयासरत रहने वाले व्यापारी नेताओं ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में दीपोत्सव के साथ स्वर्ण जयंती मनाई गई। 


इस दौरान शहर के प्रमुख स्टेशन चौराहे पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर व्यापार मंडल जिंदाबाद व्यापारी एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाए। 


इस अवसर पर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जलालाबादी, फुरकान अंसारी, महिला नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता, जफर अहमद टीटू, रवि गुप्ता, ममता जयसवाल, ममता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे