Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के मौके पर नगर में मंगलवार की भोर से प्रभात फेरी का दौर शुरू हो गया। यह प्रभात फेरी 1 जनवरी तक निकाली जाएगी।


सुबह  करीब 5 नगर के गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुवाणी एवं धार्मिक भक्ति गुणगान करते हुए सिख समुदाय के महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा इस प्रभात फेरी में प्रतिभा किया गया। 


नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए  प्रभात फेरी पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी के प्रधान सरदार हरजीत सिंह व जोगिंदर सिंह जानी ने बताया प्रभात फेरी मंगलवार से 1 जनवरी तक प्रतिदिन शोभायात्रा नगर कीर्तन 3 जनवरी मंगलवार प्रातः10 बजे कीर्तन दरबार लगेगा। 


दिन में 12 बजे लंगर प्रसाद अपरान्ह 1 बजे से विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली जाएगी। जो सांयकाल 8 बजे वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। 


प्रभात फेरी में मुख्यरूप से हरजीत सिंह, सरदार जोगेंद्र सिंह जानी, डॉ. पुनीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, भूपिन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, वीनस सिंह सहित तमाम साध संगतों की उपस्थित रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे