Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। बुधवार को करनैलगंज ब्लॉक परिसर में विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी व संचालन एसपी शर्मा ने किया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपकृषि निदेशक डॉ.प्रेम कुमार ठाकुर ने सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। 


वहीं कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक एसके झा व सुधांशु ने प्राकृतिक खेती व कृषि यंत्रीकरण के बारे में जानकारी दिया। प्रभारी एडीओएजी आशीष कुमार साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आने वाली समस्याओं के साथ ही दवा आदि पर मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दिया। 


जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह, श्याम किशोर मिश्रा व वीरेंद्र विक्रम तिवारी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार रखें। लवकुश वर्मा, हाशिम अली, पंकज पाठक, अनूप वर्मा, प्रमोद कुमार व राजेश कुमार द्वारा किसानो की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आवश्यक कागजात लेकर लिपिबद्ध किया। 


कृषि रक्षा इकाई, कृषि बीज भंडार, फसल बीमा योजना, वन विभाग, वर्मी कंपोस्ट व उद्यान विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया था। मेले में आए हुए किसानों को स्टाल के माध्यम से विभिन्न तरह की आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी गई।


 वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय, अमरनाथ, सुरेंद्र तिवारी, हनुमान सिंह, सिद्धनाथ दुबे, अर्पित सिंह व बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी सहित भारी संख्या में किसान व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे