Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुपौल में 800 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत



उमेश तिवारी

बिहार में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस और एस एसबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। सुपौल जिले में इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर करोड़ों के अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 45 वी बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है। सीमावर्ती इलाके के दो अलग अलग बार्डर आउट पोस्ट के जवानों ने करीब 800 किलोग्राम गांजा पकड़ा है।


800 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भारत नेपाल बार्डर आउट पोस्ट एसएसबी 45 वीं बटालियन के शैलेशपुर और रिफ्यूजी कॉलोनी बार्डर आउट पोस्ट के जवानों ने गुप्त सूचना पर करीब 800 किलोग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।  एसएसबी द्वारा पकड़े गए गांजा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताया जा रहा है। इधर सीमा की सुरक्षा में तैनात एस एसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के समीप के शैलेशपुर बार्डर आउट पोस्ट के जवानों ने करीब 200 किलोग्राम गांजा पकड़ा। वहीं रिफ्यूजी कॉलोनी आउटपोस्ट के जवानों ने गुप्त सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाया गया करीब 600 किलोग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।


करोड़ों में है बरामद गांजे कीमत

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 45 में बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से तस्करी कर लाया गया करीब 800 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा को नारकोटिक्स विभाग को सुपुर्द किया जायेगा, वहीं एसएसबी द्वारा इंडो नेपाल सीमा पर अबतक की सबसे बड़ी गांजा की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल होने की बात कही जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे