Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी के पैतृक आवास पर शोक संवेदना शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस सदर विधानसभा डॉ.नीरज त्रिपाठी के चाचा स्व.श्याम लाल तिवारी के श्राद्ध कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी उनके पैतृक गांव सुजाखर, सांगीपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए l प्रमोद तिवारी ने कहा श्याम लाल तिवारी मेरे पारिवारिक सदस्य के साथ साथ सन् 1980 के साथी है जब मेरा विधानसभा का पहला चुनाव था l उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है l उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मेरी जहां भी जरूरत होगी मैं परिवार के साथ हमेशा रहूंगा। परिवार जनों में मुख्य रूप से डॉ.संगम लाल त्रिपाठी "भंवर",मुम्बई के उद्योगपति राजेन्द्र त्रिपाठी, बचान तिवारी, शैलेश तिवारी, सतीश तिवारी, मुन्नू तिवारी, गिरिश तिवारी, अनिल तिवारी,पंकज तिवारी, प्रभात तिवारी रहे l 

श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ लाल त्रिपाठी, सदस्य पी.सी.सी डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. वी. के.सिंह, ब्लॉक प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह बबलू, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के महामंत्री संतोष नारायण मिश्रा, मुंबई के उद्योगपति अरुण मिश्रा, इंजीनियर सुनील पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, काशी नारायण मिश्रा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस महासचिव आशुतोष तिवारी, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,जमुना प्रसाद पांडेय, चन्द्र नाथ शुक्ला, एडवोकेट अशोक पांडेय, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, दानिश माबूद, उत्सव भूषण पाल, विश्वास सिंह,अजीत सिंह, नूर आलम सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे