Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:होलिका दहन उपरांत रंगो के महापर्व होली की हुई शुरुआत



पंश्याम त्रिपाठी 

नवाबगंज (गोण्डा) कस्बे में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा होलिका दहन करा के कस्बे में रंगो के महापर्व होली की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों से सौहार्द और शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें शत्रु भी शत्रुता भूल कर गले मिलता है।नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारियों ने कस्बे के संस्कृत पाठशाला पर पुरोहित विन्ध्याचल पंडित द्वारा होलिका दहन कराते हुए होली की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान भाजपा कार्यालय प्रभारी रवि श्रीवास्तव, अभिषेक पांडे, अनिल शर्मा, सभासद दीपू जायसवाल, प्रवीन कुमार बबलू, भाजपा नगर अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, डॉ आकाश चौधरी, गौरव यादव सहित तमाम नगरवासी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे