Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रंगों का त्योहार होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए सड़कों पर निकली धौरहरा सर्किल की पुलिस



कमलेश

धौरहरा-लखीमपुरखीरी :होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर धौरहरा सर्किल क्षेत्र में सीओ पीपी सिंह की अगुवाई में पुलिस ने आज से ही कमर कस ली है। क्षेत्र में सीओ की अगुवाई में  ईसानगर,धौरहरा व खमरिया थाना प्रभारियों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है, यदि किसी ने कहीं पर गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।


धौरहरा सर्किल क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने के लिए व क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित न हो उसको लेकर थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी,निरीक्षक धौरहरा विवेक उपाध्याय व खमरिया थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे ने मंगलवार को पुलिस के जवानों के साथ पैदल मार्च निकाला गया। यह फ्लैगमार्च ईसानगर कस्बे से होते हुए सिसैया, इमलिया,रंजीतगंज,अदलिशपुर,खमरिया, लाखुन,रेहुआ,कफ़ारा, कटौली समेत क्षेत्र के अलग अलग गावों से होकर गुजरा। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला है। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी,सीओ पीपी सिंह,कोतवाल विवेक उपाध्याय ने देर सायं एनएच 730 पर स्थित सिसैया चौराहे पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को अमन शांति बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यस्था बहाल करने और असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान सतर्क हैं। वहीं वह स्वयं पूरे क्षेत्र में नजर रखे हुए है। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे