Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज: निकाय चुनाव के जनसभा में विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                            करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव जाति संप्रदाय को देखे बिना सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है। 


करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने नगर के ईदगाह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार चाहे वह पेंशन हो, आवास, किसान सम्मान निधि,  राशन, शौचालय या गैस आदि का जो निशुल्क वितरण कर रही है उसमें किसी जाति संप्रदाय के साथ भेदभाव नहीं है। 


इसलिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी वर्गों को खुलकर आना चाहिए। उन्होंने वादा किया कि करनैलगंज नगर को आने वाले समय में आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जाएगा और विकास के मामले में जिले का सर्वोच्च स्थान दिलाया जाएगा। 


विधायक द्वारा लगातार नगर में जनसभाएं की जा रही हैं और लोगों से भाजपा के पक्ष में अपील की जा रही है। सभा मंच पर पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ मंच पर बैठे नजर आए। यहां तक मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे। 



मुस्लिम समुदाय ने भी विधायक अजय सिंह के पक्ष में लोगों से अपील की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, अमित सिंघानिया, धर्मेंद्र तिवारी, शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, उपेंद्र मिश्रा, पप्पू रस्तोगी, मनोहर सिंह चावड़ा, साबिर गुड्डू, सिरताज कुरेशी, सिद्धनाथ दुबे, बृजेश मिश्रा, संजय यज्ञसैनी, कन्हैया लाल वर्मा, आशीष सोनी, आशीष कुमार गिरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे