Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया। सल्टौआ में मंडल अध्यक्ष रामनेवास गिरी की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह तथा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन को सुना।

             लाइव कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव है। प्रधानमंत्री ने हनुमान जी कामों का उदाहरण देकर भाजपा की कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के 'कैन डू' एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है। पीएम ने जनसंघ और आज की भाजपा की बात की। कहा कि कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में ना रहें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ें। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि ये दल भाजपा के काम को पचा नहीं पा रहे हैं। ये हताश लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने भाजपा के फ्यूचर प्लान को भी कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया। मोदी ने कहा, 'आज तक जिन महान लोगों ने पार्टी को संवारा है, समृद्ध और सशक्त किया है, उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।' 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था।                      


               कार्यक्रम से पहले भाजपा नेता नितेश शर्मा ने भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फेरसम बूथ पर स्थित अपने जन सेवा सदन पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सुधाकर पांडेय नीरज, इंद्रसेन उपाध्याय, उमाकांत शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद प्रजापति, विशाल दूबे, विनय दूबे, गगन पांडेय, आशुतोष शुक्ल, अशोक दूबे, फूलराम वर्मा, रामभारत यादव, दिलीप पांडेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे