Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:श्री बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा महोत्सव की धूम



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश                            करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर चल रहे मानस वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद भागवत कथा महोत्सव की धूम है।


 अयोध्या धाम से आए कथा वाचक रामजी दास ने कहा कि आज के समय में हर घर में लड़ाई झगड़े और अशांति का वातावरण बना हुआ है। भागवत कथा में श्री कृष्ण की कथा हो या श्रीराम के आदर्श की कथा ऐसे संतप्त जीवन में अमृत की धार जैसा कार्य करती हैं क्योंकि यह कथा ही हमें अपने संबंधों के प्रति समर्पण और त्याग की भावना के लिए प्रेरित करती है।


 भगवान श्रीकृष्ण व प्रभु श्रीराम के उदारता शालीनता और त्याग की भावना का भली-भांति वर्णन पुराणों एवं ग्रंथो में किया गया है। जिस परिवार में लोग एक दूसरे के लिए त्याग व समर्पण की भावना रखते हैं वह घर स्वर्ग से भी बढ़कर सुख देने वाला हो जाता है। 


कथा वाचक ने कहा सत्संग से संस्कार आते है। मानव जीवन के लिए संस्कार बहुत ही आवश्यक हैं मनुष्य के भौतिक अध्यात्मिक और सामाजिक विकास के लिए सत्संग ही एकमात्र साधन है जो वास्तविकता में एक साधारण से मनुष्य को एक विशिष्ट मानव में परिवर्तित करने की सामर्थ्य रखता है। हमारे संस्कार ही हमारी पहचान हैं। 


कथा में दूरदराज क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और रात्रि करीब 11 बजे तक कथा के बाद आरती पूजन भगवान शिव की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन होता है। इस विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग आते हैं। 


वही मंदिर के महंत सुनील पुरी के द्वारा आयोजन के साथ-साथ आए हुए श्रद्धालुओं के भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे