Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भक्ति भाव से आराधना से मिला करता है नारायण का दर्शन:बाल व्यास



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड छोटी नहर के समीप हो रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं का जमघट दिखा। 


कथा व्यास श्रीधाम वृन्दावन से पधारे बाल व्यास नयन कृष्ण जी महराज ने कहा कि ईश्वर की भक्ति सदैव भक्ति भाव से करनी चाहिए। प्रहलाद एवं धु्रव की भगवान के प्रति निष्छल भक्ति भावना का उदाहरण रखते हुए उन्होने कहा कि सच्चे मन से भगवान के प्रति समर्पित भक्ति को नारायण स्वयं एक दिन दर्शन दिया करते हैं। 


बाल व्यास नयन कृष्ण जी ने कहा कि भागवत कथा हमारी नयी पीढ़ी के चरित्र निर्माण तथा उनमें धर्म के पथ के प्रदर्शन का सबसे सुगम व सरल मार्गदर्शिका भी है। कथा व्यास ने कहा कि द्वारिकाधीश ने अपने लोक अवतरण में धर्म की रक्षा के लिए सत्य को सबसे बड़ा जीवन का कवच निरूपित किया है। 


कथा के दौरान भजन संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध देखा गया। शिक्षक अजय सिंह तथा अभिनव मिश्रा, प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी व रिंकू शुक्ला ने कथा व्यास का श्री अभिषेक किया। सिद्धार्थ त्रिपाठी व शुभम मिश्र, सूरज गुप्ता, अजय उपाध्याय, रमेश सोनी, विकास पटवा, मिथिलेश श्रीवास्तव ने सामूहिक कथा आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं का रोली तिलक किया। 


संयोजक मंडल के रामनायक मिश्र, छविश्याम पांडेय, सुशील पांडेय, हर्षित तिवारी का सामूहिक कथा के आयोजन में सराहनीय योगदान दिखा। 


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पकंज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष दुबे, पं. देवानन्द मिश्र, शिक्षक नेता राजेश पंाडेय, बृजेश पांडेय, चिन्तामणि तिवारी, श्रीकृष्ण शुक्ल, जयंत शंकर प्रसाद, जीतेन्द्र मिश्र, अभिषेक मिश्र, विवेक पांडेय, रजनीश मिश्र, मृडाल शुक्ल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे