Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागतनगर



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: नगर मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में निर्धारित समय से करीब 2 घंटा देर से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं।


संबोधन से पूर्व प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रतापगढ़ के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन से मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले की अधिष्ठात्री मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद लेकर कहा कि बेल्हा मां की कृपा से प्रतापगढ़ का आंवला आज पूरे देश की पहचान बन गया है। उन्होंने अपने संबोधन में गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर हमला बोला। 


उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है इसकी निरंतरता बनी रहे इसके लिए आवश्यक है कि जिले की सभी नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजई बनाएं ताकि नगरी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। 


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शहरी आवास विकास, पेंशन, महिला सुरक्षा, शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा निरंतर जन कल्याणकारी कार्यों को किया जा रहा है। आज प्रत्येक गांव में बिजली पानी आदि की समुचित व्यवस्था है। 


भाजपा की सरकार ने तुष्टीकरण नहीं बल्कि सभी का सशक्तिकरण किया है। आयोजित जनसभा में भारी भीड़ के अलावा जिले के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि गण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। जिला एवं पुलिस प्रशासन जनसभा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पूरी तरह चौकस और सक्रिय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे