Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संचार क्रांति व पंचायतीराज सशक्तीकरण के लिए राजीव का योगदान अमूल्य:प्रमोद तिवारी



विधायक मोना के कैंप कार्यालय पर पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम को दी गई श्रद्धांजलि

कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।



कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता से आज भारत दुनिया में संचार क्रांति के प्रणिता देश के रूप में ख्याति अर्जित किए हुए हैं उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायती राज कानून के साथ संसद में भी महिलाओं के सशक्त प्रतिनिधित्व की देन राजीव गांधी का चिंतन है। 



वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी पूर्ण तिथि पर कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के व्यक्तित्व को समझाते हुए कहा कि देश के युवाओं को राजीव गांधी ने मताधिकार का सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार सौंपा ।



उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए राजीव गांधी का बलिदान सदैव देश की गौरव गाथा में स्वर्णिम अध्याय के रूप में चमकता रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने किया। 



संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश विशिष्ट अतिथि रहे।इस मौके पर छोटे लाल सरोज, विपिन शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, घनश्याम मिश्रा, देवानंद मिश्रा, पप्पू जायसवाल, सिंटू मिश्रा, दयाराम वर्मा, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे