Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा वन प्रभाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी



ज्ञान प्रकाश                                       करनैलगंज(गोंडा)। वृक्ष धरा का भूषण, दूर करे प्रदूशण। पर्यावरण बचाना है, वृक्षों से धरा सजाना है आदि स्लोगन को साकार करने के लिये प्रदेश सरकार ने गोंडा वन प्रभाग को जिले में पौध रोपित कराने के साथ पौधों के आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी है। 



ब्लॉक करनैलगंज में तैनात वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा गोंडा वन प्रभाग गोंडा को 17 लाख 88 हजार 700 पौध रोपित कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 37 लाख 30 हजार 998 पौध अन्य विभाग को रोपित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।



 जिसमें आम, अमरुद, अनार, नींबू,  बेल, जामुन, आंवला, चकरेसिया, सागौन, अर्जुन, कंजी, गोल्ड मोहर, हरसिंगार, बांस, सरीफा, महुआ, पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, लीची सहित अन्य प्रजाति के पौधे सामिल हैं। उन्होंने बताया कि पौधों के आपूर्ति की जिम्मेदारी गोंडा वन प्रभाग गोंडा को सौंपी गई है। पौधों की आपूर्ति जिले में स्थापित 33 पौधशालाओं से की जाएगी। जिसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है।



वन दरोगा ने बताया कि पौध उगाने के लिए अक्टूबर माह से थैला भराई के साथ बीज बुआई व सागौन कटिंग लगाने का कार्य शुरू किया जाता है।



उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए करनैलगंज क्षेत्र की बसेहिया पौधशाला में 8 लाख 70 हजार व खजुरिया पौधशालामें 3 लाख 9 हजार 196 पौध उगाये गए हैं।



पौधों में वन विभाग द्वारा तैयार की गई जैविक खाद व जीवा मृत घोल तैयार करके उपयोग में लाया जाता है। जिसमें देशी गाय का गोबर, गौमूत्र, बेशन, पुराना गुड़, पीपल वृक्ष के जड़ की मिट्टी आदि का प्रयोग किया जाता है।



पौधों की सिंचाई के लिये उच्च कोटि का सोलर प्लॉन्ट स्थापित कराया गया है। जिसके माध्यम से स्पिंकलर विधि द्वारा पौधों की सिंचाई की जाती है। पौधशाला की सुरक्षा के लिए जालीदार तार की बाढ़ लगाई गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे