गोण्डा:कक्षा आठ की छात्रा से युवक को हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर हुआ फरार



पं बागीस तिवारी 

गोण्डा: गांव के ही लड़की से युवक को इश्क हो गया, दोनो घर छोड़ कर भाग गए, फिर पता नही क्या सूझी दो दिन बाद दोनो लौट आए, लड़का लड़की को शहर के सरकारी अस्पताल के पास छोड़ गया। मामले में पिता ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।




क्या है पूरा मामला 

मामला गोण्डा देहात कोतवाली के एक गांव का है, गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को पडोस में रहने वाला विनीत कश्यप पुत्र रमेश कश्यप बहला-फुसलाकर शादी करने की नियत से अपने साथ भगा ले गया था। दो दिन बाद लड़की को जिला अस्पताल गोण्डा के पास छोड़कर चला गया। 




शिकायत करने पर मिली जानमाल की धमकी

उसके बाद लड़की घर वापस आयी और पूरी बात बताई जिसके बाद पीड़ित आरोपी की शिकायत करने उसके घर गया तो विनीत के पिता रमेश कश्यप पुत्र स्व राधेश्याम तथा चाची मोनी कश्यप पत्नी राकेश कश्यप गाली-गुप्ता जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।




कक्षा 8 की छात्रा थी लड़की

 पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी लड़की कक्षा आठ की छात्रा थी, पास के ही एक विद्यालय में पढ़ रही थी। उन दोनो के बारे में क्या चल रहा था इसकी जरा भी खबर नहीं थी, नही तो ऐसी स्थिति ही नही उत्पन्न होती। 



मुकदमा दर्ज

पीड़ित पिता की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी आरोपी के पिता व आरोपी के चाची के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने