Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:अवसान देवी का विधि विधान से हुआ पूजन अर्चन, लोक मंगल की कामना



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत के सांगीपुर वार्ड में गुरूवार को सामूहिक दुरदुरैया कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमडी दिखी। 



कार्यक्रम में नव निर्वाचित चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के संयोजन में महिलाओं ने अवसान देवी का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। देवी मां से लोक कल्याण के साथ चेयरपर्सन अनीता ने नारी सशक्तीकरण के मंत्र को फलीभूत होने को लेकर सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुयी। 



सुहागिनों ने अवसान देवी से अपने सुहाग के दीर्घ जीवन के साथ सामाजिक कल्याण की भी मन्नतें मांगी। सह संयोजिका जावित्री देवी व ममता ने श्रद्धालु महिलाओं का रोली अभिषेक किया। 



आयोजन समिति द्वारा देवी भक्तों को महाप्रसाद भी वितरित किया गया।


इस मौके पर किरन शुक्ला, सीमा त्रिपाठी, मीना तिवारी, मीना मिश्रा, माया यादव, ज्योती तिवारी, पूनम द्विवेदी, विद्या मिश्रा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे