Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने चीनी मिल के गन्ना सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण



किसानों को सही से सर्वे करवाने के साथ घोषणा पत्र भरने की दी जानकारी

कमलेश

धौरहरा खीरी:एडवांटेज ग्रुप की गोबिंद शुगर मिल ऐरा क्षेत्र में हो रहे गन्ना सर्वेक्षण के कार्य का निरीक्षण गुरुवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा की अगुवाई में बृहद स्तर पर जांच की गई। 


जांच के दौरान किसानों को घोषणा पत्र भरकर जमा करने की जानकारी देने के साथ किसी प्रकार की दिक्कत आने पर दूरभाष पर सम्पर्क कर आने वाली समस्या से निजात पाने के बारे में जानकारी दी गई। जिसको लेकर किसानों ने जांच टीम का आभार व्यक्त किया है।



धौरहरा क्षेत्र में एडवांटेज ग्रुप की गोबिंद शुगर मिल ऐरा क्षेत्र में किसानों के खेतों में लगे गन्ने का हो रहे सर्वेक्षण कार्य की गुरुवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा घनश्याम सिंह की अगुवाई में बसहिया गांव में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक राजदेव,चीनी मिल ऐरा के पर्यवेक्षक शिवम सिंह, मिल के अधिकारी दिनेश सिंह, सहायक गन्ना महाप्रबंधक कपिल चौधरी के द्वारा गन्ना सर्वेक्षण की जांच की गई। 



इस दौरान कृषको को घोषणा पत्र भरने के लिये अवगत कराया गया। सर्वे मे मौके पर उपस्थित रहकर अपने गन्ने का सही से सर्वे कराने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दूरभाष पर अवगत कराने व ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने के लिए सभी किसानों को जानकारी दी गई।



 इस दौरान जांच टीम द्वारा सर्वेक्षण कार्य की जांचोपरांत किसानों को दी गई जानकारी को लेकर किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक घनश्याम सिंह समेत गठित टीम का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे