Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: रोमी साहनी



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोमी साहनी के आवास पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। रोमी साहनी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत से शिक्षा ली। कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक रोमी साहनी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनें। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, अभिनव मिश्रा, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे