Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:जिलाधिकारी ने समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को सराहनीय कार्य हेतु किया सम्मानित



वासुदेव यादव 

अयोध्या। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने आज मोहबरा निकट भवदीय स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को किया सम्मानित। बताते चले कि आज भवदीय स्कूल में एक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन था।


इस दौरान अयोध्या जनपद के जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने मोमेंटो भेंटकर समाजसेवा में बहुत ही सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुरेश यादव को सम्मानित किया और बधाइयां भी दिया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। मानवता और इंसानियत मानव को जीवंत बनाते हैं। इसलिए सभी को सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। इस दौरान समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और राष्ट्र सेवा है। इसी के चलते बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब बालिकाओं को साइकिल प्रदान की जाती है। उनको स्टेशनरी प्रदान की जाती है। निर्धन असहाय लोगों को शादी विवाह में भी मदद की जाती है। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि हमारा संस्थान निशदिन सामाजिक कार्य करती है चाहे वह शिक्षा को बढ़ाने के लिए हो, चाहे स्वास्थ्य जागरूकता हो। गांव का विकास हो या सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन हेतु हमारी संस्था की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। समाजसेवी संस्थान के जिला प्रभारी मोहम्मद जाबिर खान ने बताया कि इस मौके पर भवदीय ग्रुप स्कूल के सीएमडी डाक्टर अवधेश वर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, संस्था सचिव सोमई निषाद, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे