Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:विहिप के स्थापना दिवस पर समिति का हुआ गठन



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा ) क्षेत्र के दुर्जनपुर पचूमी में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नई समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं। 

शुक्रवार की शाम विहिप पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने दुर्जनपुर पचूमी में विहिप का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया की विहिप की स्थापना सन 1964 में मुंबई के संदीपनी आश्रम में हुई थी। राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए स्थापित विश्व हिन्दू परिषद तब से निरंतर संघर्ष कर रहा है।राममंदिर निर्माण विहिप के संघर्ष का ही परिणाम है। रामसेतु, अमरनाथ शराइन बोर्ड की जमीन की रक्षा करने में विहिप का योगदान जगजाहिर है। गौरक्षा, लव जिहाद, धर्मनांतरण आदि मुद्दों पर विहिप निरंतर कार्यरत है। जिला सह मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने बताया लोगो को 30 सितंबर को जिले में आ रही शौर्य यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।इस दौरान न्याय पंचायत टिकरी व ग्राम पंचायत दुर्जनपुर, सरायखत्री की समितियों का गठन पदाधिकारियों ने किया। नवीन दायित्तवो के साथ जिमेदारियां दी गयीं।इस मौके पर रामशरण मौर्य, प्रेमनाथ मिश्र, मुंशीलाल, राहुल निषाद, रामदेव यादव, सूरज चौहान,विनोद चौहान, पंकज भारती,रामसागर मौर्य, मोतीलाल यादव, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे