Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाएंगे कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़ : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जननायक थे। उनसे हमारे समाज को प्रेरणा मिलती है। सभी लोग एकजुट होकर 24 जनवरी को उनकी जन्मतिथि मनाएं। शोभायात्रा को सफल बनाएं। यह बात सैलून एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा नन्हें ने कैंप कार्यालय पर हुई तैयारी बैठक में कही। बताया कि कंपनी बाग से लेकर चौक भंगवा चुंगी होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्षता पूर्व प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने की। कहा कि यह कार्यक्रम समाज की शक्ति को भी प्रदर्शित करेगा। मिलकर सफल बनाना है। बैठक में माताफेर शर्मा, शिवमणि शर्मा, राकेश कुमार, संतोष शर्मा, दीपक कुमार, अनीश सलमानी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। पूरी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे