Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज: विहिप ने गांव गांव बांटा पूजित अक्षत, दीपावली मनाने अपील की



बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के सिरसा गांव में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा के साथ घर घर पूजित अक्षत का वितरण किया।22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उत्सव निमंत्रण के लिए पूजित अक्षत वितरित किया जा रहा है। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी के नेतृत्व में सिरसा गांव में घर घर अक्षत वितरित किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा ने घर घर उत्सव मनाने का संदेश दिया। 22 जनवरी को घर घर दीपावली मनाने के लिए भी अपील की गयी। नगर प्रचारक विकल्प ने पूजित अक्षत को पूजा स्थल पर रखने व 26 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन को आमंत्रित किया। इस मौके पर जिला सह मंत्री आनंद श्रीवास्तव, रामशंकर शर्मा, प्रेम नाथ मिश्रा, श्याम त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, शनि, हरीश तिवारी अनिल श्रीवास्तव दीलीप पाठक शुभम पाठक अखिलेश तिवारी, भूमि त्रिपाठी, परी त्रिपाठी, राहुल जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव संतोष जायसवाल विश्व सनातन प्रमुख अमित सिंह,अवधेश यादव अमित पांडेय गिरिजेश त्रिपाठी राम मनोहर डी के तिवारी अनिल सिंह राहुल ननकू पाठक सहित विहिप के कार्यकर्ता सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे