धौरहरा में वनकर्मियों व लकड़ी माफियाओं का गठजोड़ मिटा रहा हरियाली | CRIME JUNCTION धौरहरा में वनकर्मियों व लकड़ी माफियाओं का गठजोड़ मिटा रहा हरियाली
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा में वनकर्मियों व लकड़ी माफियाओं का गठजोड़ मिटा रहा हरियाली



वन रक्षक ने परमिट बनने की बात नकारी,कहा 10 पेंडो कलमी आम के पेड़ काटने का लिया गया है परमीशन

आयुष मौर्या 

धौरहरा खीरी।उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा में वन क्षेत्राधिकारी प्रतिबंधित पेंडो का कटान रोक पाने में अस्मर्थ दिखाई दे रहे है। जिसके चलते लकड़ी माफ़िया हरे भरे पेड़ों को काटकर लगातार हरियाली की विनाश लीला जारी रख पेड़ों का इतिहास मिटाने में मशगूल है। जिसका जीता जागता नजारा महतौपुरवा में देखने को मिला जहां लगी करीब 42 प्रतिबंधित आम के पेंडो की बाग का कटान शुरू करवा दिया गया। जिसके बारे में वनक्षेत्राधिकारी समेत अन्य वन कर्मचारियों ने अलग अलग बयान दे सभी को अचरज में डाल दिया। धौरहरा क्षेत्र में वन माफिया व वन विभाग के गठजोड़ से हरे भरे प्रतिबंधित आम, नीम, गूलर, शीशम सागौन आदि के पेंडो का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां बरारी,जसवंतनगर, महेवा,चौरा,अदलिशपुर , कलुआपुर, मैला, बालूपुरवा समेत अन्य गावों में कुछ दिन पहले ही आम ,जामुन, गूलर, नीम के पेड़ो का कटान कर लकड़ी माफिया ने हरियाली को तहस नहस कर दिया वही शनिवार को दोपहर बाद से ऊंचगांव के मजरा महतोपुरवा में करीब 42 आम के पेंडो का कटान शुरू करवा दिया। जिसको लेकर जब वनक्षेत्राधिकारी एनके चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कटान का परमिट बना है पर कितने पेंडो का है इसके बारे में वन रक्षक अम्बुज मिश्रा से बात करें। वही जब वन रक्षक अम्बुज मिश्रा से हो रहे इस कटान की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महतौपुरवा में परमिट नहीं 10 कलमी आम के पेंडो को काटने का परमीशन लिया गया,उसी परमीशन के आधार पर कटान हो रहा होगा। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि वनक्षेत्राधिकारी व उनकी टीम क्षेत्र में हरे भरे पेंडो का हो रहे विनाश को रोक पाने में अस्मर्थ हो रहे है।

रात में व बिना परमिट कटान किया जाना गलत है। मै बाहर हूं सम्बन्धित से जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

मनोज कुमार तिवारी एसडीओ धौरहरा रेंज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे