उत्तर प्रदेश और बिहार में विधानसभा परिषद के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने आठ नाम की सूची जारी कर दी है। जिसमें बिहार से तीन प्रत्याशियों के नाम को घोषित किया गया है, वही उत्तर प्रदेश से पांच नाम की घोषणा हुई है।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के नाम के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए बिहार राज्य से मंगल पांडे, डॉ लालमोहन गुप्ता और अनामिका श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं उत्तर प्रदेश से विजय बहादुर पाठक, डॉ महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, राम तीरथ सिंगर और संतोष सिंह के नाम की सूची जारी की है।
आठ नाम की सूची जारी करते हुए बीजेपी के ऑफिशल अकाउंट में एक्स मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ