वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़, जिला कचहरी में मंगलवार को हुए वकील परिषद के चुनाव में आनंद कुमार पांडेय तथा महामंत्री पद पर विजय नाथ पांडेय ने विजय दर्ज की। बाकी अन्य पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सुबह से हुए चुनाव के दौरान काफी गहमी रही। आनंद कुमार पांडेय ने 75 मत प्राप्त करके अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार त्रिपाठी निशुल्क 20 मत प्राप्त कर सके। तीसरे स्थान पर रहे चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने 19 मत प्राप्त किया और चौथे स्थान पर रहे दिनेश त्रिपाठी ने मात्र 14 मत प्राप्त किया। महामंत्री पद पर विजय नाथ पांडेय ने 109 मत प्राप्त किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामेंद्र सिंह मात्र 20 मत प्राप्त कर सके। इस तरह अध्यक्ष पद पर आनंद कुमार पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 55 मतों से विजय दर्ज किया। इसी तरह महामंत्री पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से विजय नाथ पांडेय ने 89 मतों से विजय प्राप्त की। अन्य पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। मात्र अध्यक्ष एवं महामंत्री पद में के लिए चुनाव किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ