Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...गुड फ्राइडे के अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 29 मार्च, 2024 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘गुड फ्राइडे‘‘ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि गुड फ्राइडे का ईसाई धर्म में काफी महत्व होता है। इस दिन को ईसाई धर्म के अनुयायी शोक दिवस के रूप में मनाते है। गिरजाघर मे जाकर प्रभु यीशु को याद करते है और उनके दिखाएं गए मार्गपथ पर चलने का संकल्प लेते है। ऐसा माना जाता है कि येरूशलम प्रांत में ईसा मसीह लोगों के मानव जीवन के कल्याण के लिए उपदेश दे रहे थे। जिसे सुनने के बाद लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे थे। लेकिन कुछ धर्मगुरू उनसे चिढ़ते थे और जलते थे। लेकिन ईसा मसीह ने लोगों के दिलों में अलग की जगह बना ली थी। अन्य धर्मगुरूओं द्वारा रोम के शाम पिलातुस से शिकायत कर दी। कहा कि यह अपने आपको ईश्वर पुत्र बता रहे है। शिकायत के बाद उन पर राजद्रोह का आरोप लगा दिया गया। उन्हें क्रूज पर मृत्युदंड देने का फरमान जारी किया। कीलों की मदद से उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। इतिहास के मुताबिक उन्हें गोलागोथा नामक सूली पर चढ़ाया गया था और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी थी। यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया उस दिन गुड फ्राइडे था। ऐसी ह्रदयद्रावक घटना जब ईसा मसीह ने आत्मबलिदान किया था। यह घटना शुक्रवार को घटित हुई थी। इस घटना से उनकी स्मृति में पुण्य शुक्रवार यानी गुड फ्राइडे का पर्व मनाया जाने लगा। इस घटना की पुनीत स्मृति में संसार भर में ईसाई बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाते है।


‘‘गुड फ्राइडे‘‘ के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ईसा मसीह के आत्मबलिदान पर पोस्टर तथा भाषण एवं एक लघु नाटक का आयोजन किया गया। पोस्टर तथा भाषण के अन्तर्गत सिदरा प्रवीन, शाहवी महमूद, अनन्या पाण्डेय, आदित्य श्रीवास्तव, मिनाक्षी मिश्रा, श्लोक मिश्रा, अवन्तिका चौधरी, पूर्वी गुप्ता, अनन्या वर्मा, मान्या श्रीवास्तव, रिदा फातिमा आदि ने बहुत मार्मिक भाषण की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् लघु नाटक गीत- जिदां है जिदां यशु मेरा यशु नामक गीत पर आरोही (यशु) के रूप में तथा रत्नप्रिया, सौम्या, मानवी, स्तुति, वेदांशी, मेधावी आदि ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने ‘‘गुड फ्राइडे‘ मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे