Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शिव नाट्य कला मंडल की महाशिवरात्रि तैयारी को लेकर बैठक



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर श्रीशिव नाट्य कला मण्डल बलरामपुर की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को बर्तन मंडी में आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार 4 मार्च को आयोजित श्रीशिव नाट्य कला मंडल की बैठक में 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह शिवनाट्य कला मंडल का 55वाँ वर्ष है । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गाजे बाजे के साथ भगवान भोले नाथ के बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने बताया कि बलरामपुर की धर्म प्रेमी जानता के सहयोग से यह कार्यक्रम होता है जिसमे स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर राम लीला मैदान से भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी, जिसमे भूत भावन भोले नाथ के साथ गण सहित विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप झांकी आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की बारात शोभा यात्रा के रूप में परम्परागत मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान, मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौक से होते हुए झारखण्डी मन्दिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजन उपरांत पुनः शिव बारात शोभायात्रा वीर विनय से होते हुए सराय फाटक, गुड़ मंडी, मेन चौक, ठठेरी बाजार, गर्ल्स कॉलेज, देवी दयाल तिराहा, बड़ा पुल होते हुए पुनः मेजर चौराहा से रामलीला मैदान में कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान नगर वासी बड़े ही भव्य तरीके से शिव बारात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत व पूजा अर्चना करते है। समिति के उपस्थित पदाधिकारियो ने इस बार शिव बारात को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, विजय कश्यप, सुनील कसेरा, मंत्री अम्बरीष शुक्ला, अक्षय शुक्ला, शुभेन्द्र मिश्रा गौरव, भानु तिवारी, पप्पू गुप्ता, मदन कसेरा, रजत पाण्डेय, निशांत चौहान अभय कसेरा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे