Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का बीएसए भूपेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: हमारा आंगन हमारे बच्चे जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का आयोजन तुलसी सदन हादीहाल में किया गया।प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं निपुण बच्चों को सम्मानित करते हुए मुझे गर्व हो रहा है हमारे हमारे बेसिक के बच्चे सैनिक स्कूल अटल आवासीय एवं नवोदय स्कूलों में स्कूल में एंट्रेंस देकर चयनित हो रहे है यह हम सब बेसिक परिवार के लिए गर्व की बात है आगे भी हम लोग इसी तरह से शिक्षा प्रदान करें जिससे अपना प्रतापगढ़ हमेशा आगे रहे इस कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से दो शिक्षक संकुल दो शिक्षक दो निपुण छात्र  सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी को सम्मानित किया गया बच्चों को मेडल बैग एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया शिक्षकों को अंंगवस्त्रम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया शंकर दयाल रोड नगर क्षेत्र एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मगरौरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, रामकुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमर वैश्य, नीलम सिंह, डॉक्टर श्वेता सिंह, गर्विता ओझा, अमरेंद्र मिश्र, जितेंद्र यादव, आजाद यादव, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त एसआरजी, समस्त एआरपी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे