Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक सवार शोहदे को किशोरी ने चप्पल से दिया सबक, वीडियो वायरल



उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 17 वर्षीय लड़की ने एक शोहदा को गजब का सबक सिखाया है। महज 30 सेकंड में लड़के ने गंदी हरकत की और लड़की ने उसे सबक सिखा दिया है। इसके बाद लड़का वहां से उड़न छू हो गया उधर लड़की भी मौके से भाग निकली। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



 सोशल मीडिया में 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सुनसान सड़क पर एक लड़की आ रही होती है, इसी दौरान बाइक सवार एक मनचला आकर उसे छेड़ देता है। मनचले के छेड़ने से लड़की हिचक जाती है। लेकिन उसके तुरंत बाद ही वह सभल जाती है। वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि रात का समय है, और बाइक सवार युवक महज लड़की को छेड़ने के उद्देश्य से ही आता है, क्योंकि वह लड़की को छेड़ने के बाद तुरंत वापस भागने के फिराक में बाइक को दाहिने तरफ घूमता है, लेकिन सामने कम जगह व नाली होने के कारण से बाइक को पूरी तरह से एक बार में ही घूमा नहीं पता है। इसलिए उसको ब्रेक लगाकर थोड़ा बैक होना पड़ता है, तब तक लड़की अपने दाहिने पैर का चप्पल हाथ में लेकर युवक के सिर पर एक के बाद एक लगातार दो चप्पल जढ़ती है। और फिर अपने गंतव्य के तरफ दौड़ कर भाग जाती है। वहीं बाइक सवार मनचला भी दो चप्पल खाने के बाद जिस राह से आया था उसी राह वापस लौट जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाथरस जनपद के हाथरस गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के तलाश में डटी हुई है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे