Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक की मौत :होली के हुड़दंग में चले ईंट पत्थर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


                    वायरल वीडियो/बोले अधिकारी

डेस्क:होली के हुरदंग में, होली खेलते खेलते मारपीट हो गई, जो मामूली कहा सुनी से पत्थर बाजी में तब्दील हो गई। इस दौरान पत्थर लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत व्यवस्था कायम की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दोपहर उत्तर प्रदेश के आगरा एत्माद्दौला थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी अंतर्गत चार सैय्यद सब्जी मंडी में रवि अपने मित्रों व भाई के साथ बैठा था। इसी दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे।

सीसीटीवी फुटेज वायरल

सोशल मीडिया के x प्लेटफार्म पर घटना से संबंधित लगभग 30 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग मौजूद है, कुछ लोग बाइक लेकर भी खड़े है। इसी दौरान विवाद शुरू होता है। वीडियो में लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे होते हैं। इसी दौरान एक पत्थर लगने से एक युवक कुछ कदम उल्टे पांव चलते हुए लड़खड़ा कर गिर जाता है।मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पत्थर युवक के छाती पर लगता है। जिसके बाद वहां भगदड़ मच जाती है।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

पत्थर लगने से युवक की मौत होते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही एत्माद्दौला थाना ट्रांस यमुना की पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।

बोले डीसीपी 

X मीडिया प्लेटफार्म पर डीसीपी सूरज राय ने बताया कि दो पक्ष के लोग होली खेल रहे थे, इसी दौरान विवाद हुआ एक युवक ईंट लगने से घायल हुआ। उसको नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं उनकी शिनाख्त की जा रही है , आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है, आवश्यक विधिके कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांत व्यवस्था कायम है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। होली खेलते वक्त विवाद हुआ है, उसी में मारपीट हुई है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे