Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर पुलिस ने अवैध शराब का पकड़ा ज़खीरा,चार तस्कर गिरफ़्तार



कमलेश

खमरिया खीरी:जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को ईसानगर पुलिस के द्वारा अवैध शराब बनाने बेचने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 160 लीटर तैयार की गई अवैध शराब,शराब बन रही दो भठ्ठियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए धधक रही 1200 लीटर लहन को नष्ट करवाकर विधिक कार्रवाई की है,जिसको देख क्षेत्र के अन्य शराब माफियाओं में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।  

बुधवार को ईसानगर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार की अगुवाई में क्षेत्र के रामलालपुरवा,डेरा मजरा चपकहा में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही अवैध कच्ची शराब,शराब बनाने वाली दो भठ्ठियों को पकड़ लिया। इन भट्ठियों को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार की अगुवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी,दीपांकर समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जाल बिछाकर तय समय पर धधक रही अवैध की भठ्ठियों के साथ राधे कंजड़,मुनुवा,मगता व भानु को दबोचकर उनके पास से 160 लीटर तैयार की गई अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मौके पर धधक रही 1200 लीटर लहन को नष्ट करवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे